नई दिल्ली, जनवरी 9 -- दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने बड़ी कार्रवाई की है। आयोग ने 16 फैक्ट्रियों (औद्योगिक इकाइयों) को तुरंत बंद करने का आदेश दिया है। पर्यावरण मंत्रालय के मुताबिक, इन फैक्ट्रियों की बारीकी से जांच की गई थी, जिसमें पाया गया कि ये नियम तोड़कर भारी प्रदूषण फैला रही थीं। दिल्ली और आसपास के शहरों में हवा को साफ रखने के लिए प्रशासन अब ऐसी लापरवाह फैक्ट्रियों पर लगातार सख्त नजर रख रहा है। जिन16 फैक्ट्रियों को बंद करने के निर्देश दिए गए उनमें से एक उत्तर प्रदेश (एनसीआर) में, एक राजस्थान (एनसीआर) में और बाकी 14 इकाइयां हरियाणा के सोनीपत जिले में स्थित हैं। CAQM ने इन 16 फैक्ट्रियों की जांच में पाया कि ये नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ा रही थीं। आयोग ने इन कमियों को बहुत गंभीरता से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.