रामगढ़, जनवरी 11 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। प्रदूषण के खिलाफ रविवार को शहर वासियों ने रांची रोड से सुभाष चौक तक 5 किलो मीटर की पदयात्रा निकाली। इस दौरान नईसराय, थाना चौक सहित विभिन्न स्थानों का भ्रमण करते हुए सभी सुभाष चौक पहुंचे। यहां एकदिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि रामगढ़ शहरवासी प्रदूषण से त्राहिमाम कर रहे हैं। प्रदूषण फैलाने वाले में सबसे मुख्य बिहार फाउंड्री कास्टिंग लिमिटेड है। प्रदूषण की गंभीर समस्या और स्वास्थ्य पर पड़ रहे प्रतिकूल प्रभाव को लेकर जीना मुहाल हो गया है। इसी क्रम में हमलोग 14 दिसंबर को 4 किलोमीटर लंबी पदयात्रा निकालकर विरोध दर्ज करने के बाद, अब आंदोलन के अगले चरण की घोषणा की गई थी। इसी के अगले चरण में 11 जनवरी को पदयात्रा और प्रदर्शन का ऐलान हुआ था। प्रशासन और प्रबंधन को बार-बार सूचित करने ...