बुलंदशहर, जनवरी 12 -- औद्योगिक क्षेत्र में स्थित कंपनियों द्वारा नालों में केमिकल युक्त पानी छोड़े जाने से क्षेत्र के 15 से 20 गांवों का भूजल गंभीर रूप से दूषित हो गया है। हालात यह हैं कि गांवों में पीने का पानी तक सुरक्षित नहीं रहा। वहीं वायु प्रदूषण का स्तर भी काफी बढ़ गया है, जिससे लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है और बीमारियों का खतरा बढ़ता जा रहा है।इस गंभीर समस्या के समाधान को लेकर करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने जोखाबाद गांव में एक बैठक आयोजित की। बैठक की अध्यक्षता चौधरी प्रेमराज भाटी ने की। इसमें संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने प्रदूषण के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाने का निर्णय लिया। बैठक में तय किया गया कि मंगलवार को सुबह 11 बजे तहसील परिसर में प्रदर्शन किया जाएगा और प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की जाएग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.