रामगढ़, जनवरी 5 -- रामगढ़, नगर प्रतिनिधि प्रदूषण के खिलाफ पूर्व विधायक शंकर चौधरी आंदोलन करेंगे। इसे लेकर उन्होंने सोमवार को अपने आवासीय कार्यालय में प्रेस वार्ता का आयोजन किया। उन्होंने कहा कि बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग लिमिटेड (बीएफसीएल) से फैल रहे प्रदूषण से आमलोगों को काफी परेशानी हो रही है। इसे लेकर उपायुक्त रामगढ़ को लिखित पत्र सौंपा हूं। यदि 15 दिनों के अंदर समाधान नहीं हुआ तो 20 जनवरी को शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन करुंगा। कहा कि बीएफसीएल के डस्ट और धुआं से रांची रोड, मरार, भरेच नगर, नईसराय, हेसला समेत आसपास के कई गांव सहित शहरी क्षेत्र बुरी तरह प्रभावित है। कहा कि जिंदल के बाद रामगढ़ की सबसे बड़ी फैक्ट्री बीएफसीएल है। जो प्रदूषण मानकों की धज्जियां उड़ा रही है। लोग एक साल से आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन विभाग कुंभकर्णी निंद्रा में सोया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.