गाज़ियाबाद, दिसम्बर 16 -- गाजियाबाद, संवाददाता। जिले में चल रहीं विधायक खेल प्रतियोगिताओं को बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए स्थगित किया गया है। अब आयोजन जनवरी महीने में किया जाएगा। जिला युवा कल्याण अधिकारी ऋषि कुमार ने बताया कि जिले में विधायक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा था। बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट द्वारा आउटडोर खेलों पर रोक लगाने के आदेश पारित किए गए हैं, जिसके बाद इन प्रतियोगिताओं को स्थगित किया गया है। इसके अंतर्गत आठ एथलेटिक्स, बैडमिंटन, कुश्ती, कबड्डी ,जूडो ,वॉलीबॉल, भारोत्तोलन एवं फुटबॉल आदि खेलों का आयोजन किया जा रहा था। ये प्रतियोगिताएं सब जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग में कराई जा रहीं थीं। अधिकारी ने बताया कि मोदीनगर और मुरादनगर विधानसभा क्षेत्र में प्रतियोगिताएं हो चुकी हैं। लोनी, गाजियाबाद और साहिबाबाद म...