गढ़वा, जुलाई 20 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। एकल विद्यालय अभियान की ओर से चलाए जा रहे पौधरोपण कार्यक्रम के तहत रविवार को अपर समाहर्ता राज महेश्वरम ने जुटी गांव स्थित आरपी नर्सिंग कॉलेज के निर्माणाधीन भवन परिसर में सपरिवार पौधरोपण किया। अपर समाहर्ता की धर्मपत्नी छाया महेश्वरम, सुपुत्र आर्यन राज, पुत्री वोमिंका राज, एकल विद्यालय के गढ़वा अंचल अध्यक्ष डॉक्टर पातंजली केशरी सहित अन्य लोगों ने फलदार और छायादार पौधे लगाए। मौके पर अपर समाहर्ता ने कहा कि प्रदूषण की समस्या से निजात के लिए पौधरोपण आवश्यक है। पेड़ पौधों से हमें नि:शुल्क ऑक्सीजन मिलता है। पौधे हमें न सिर्फ ऑक्सीजन देते हैं, बल्कि फूल-फल, औषधि और इमारती लकड़ियां भी देते हैं। जलवायु नियंत्रण में भी पेड़ मदद करते हैं । उन्होंने कहा कि जल संरक्षण में भी पेड़ों से सहायता मिलती है हमें इस तरह के कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.