कानपुर, जनवरी 10 -- कानपुर। हवा की सेहत फिर अचानक बिगड़ गई। शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 222 हो गया जो ऑरेंज जोन में आ गया। शहर में धूल-धुआं के साथ कार्बन मोनोऑक्साइड गैस की मात्रा भी बढ़ गई है। सांस लेने के लिए ऑरेंज जोन का प्रदूषण खतरनाक माना जाता है। हवा की रफ्तार में आई कमी के कारण धूल-धुआं और खतरनाक गैसें बढ़ गईं। कानपुर का एक्यूआई शनिवार को दिल्ली के एक्यूआई 346 के नजदीक चला गया। शहर में नेहरू नगर सेंटर का एक्यूआई रेड श्रेणी के निकट 287 पर आ गया। किदवई नगर का एक्यूआई 221 और एनएसआई का 161 रहा। केवल एक सेंटर को छोड़ शेष में स्थिति बेहद खराब रही। हवा की औसत गति शनिवार को 1.9 किमी प्रति घंटा थी फिर भी प्रदूषण बढ़ गया। किदवई नगर सेंटर पर धूल-धुआं के बारीक कणों (पीएम 2.5) की अधिकतम मात्रा 408 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर (मानक 60) र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.