नई दिल्ली, जनवरी 11 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता राजधानी में कड़ाके की ठंड के साथ ही प्रदूषण के स्तर में मामूली सुधार दर्ज किया गया। रविवार को केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, सुबह नौ बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 295 था जबकि शाम 4 बजे मानक सूचकांक 291 दर्ज किया गया जो खराब श्रेणी में आता है। हवा की रफ्तार में वृद्धि तथा आसमान साफ होने और दिन में धूप होने के कारण प्रदूषण के स्तर में शनिवार की अपेक्षा कमी दर्ज की गई। केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक शनिवार को दिल्ली का औसत सूचकांक 346 के अंक पर रहा। इस स्तर की हवा को बहुत खराब श्रेणी में रखा जाता है। जबकि शुक्रवार को यह सूचकांक 345 के अंक पर रहा था। मानकों के मुताबिक हवा में प्रदूषक कण पीएम 10 का स्तर 100 से और पीएम 2.5 का स्तर 6...