नई दिल्ली, जनवरी 20 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और आसपास के इलाकों में वायु गुणवत्ता में हल्का सुधार होने के बाद वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने ग्रैप के चौथे चरण यानी 'सीवियर प्लस' श्रेणी के तहत लागू कड़े कदमों को वापस ले लिया है। यह आदेश 20 जनवरी 2026 से तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। आयोग के अनुसार, हाल के दिनों में मौसम की अनुकूल परिस्थितियों और हवा की रफ्तार बढ़ने से दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) सुधरकर 378 दर्ज किया गया है, जो 'बहुत खराब' श्रेणी में आता है। मौसम विभाग (आईएमडी) और आईआईटीएम के पूर्वानुमान भी बताते हैं कि आने वाले दिनों में एक्यूआई इसी स्तर के आसपास बना रह सकता है। हालांकि, सीएक्यूएम ने साफ किया है कि पहले से तीसरे चरण के तहत लागू सभी उपाय पहले की तरह जारी रहेंगे। इन ...