नई दिल्ली, फरवरी 10 -- मुंडका में सबसे अधिक 372 दर्ज किया गया एक्यूआई नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता राजधानी में हवा की कम होने,सुबह हल्की धुंध छाए रहने और आंशिक रूप से बादल छाए रहने के कारण एक दर्जन जगहों पर वायु गुणवत्ता सूचकांक 300 से अधिक दर्ज किया गया। केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक दिल्ली की हवा में प्रदूषक कणों का स्तर मानकों से दोगुना ज्यादा हो गया है। केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक सोमवार को दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 249 के अंक पर रहा जबकि मंगलवार को यह 271 दर्ज किया गया। इस स्तर की हवा को खराब श्रेणी में रखा जाता है। दो दिन पहले रविवार को यह सूचकांक 189 के अंक पर रहा था। यानी दो दिन में इसके स्तर में लगभग 90 अंक की बढोतरी हुई है। राजधानी के कई हिस्सों में सुबह धुंध की एक परत दिखाई दे रही थी, जबकि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.