फिरोजाबाद, अगस्त 8 -- सिहोर मध्य प्रदेश में आयोजित विख्यात कथा वाचक प्रदीप मिश्रा की शिव कथा के दौरान मची भगदड़ में तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। इनमें सुहागनगरी की एक महिला शामिल थी जिसकी पहचान संगीता गुप्ता के रूप में की गई। हादसा पांच अगस्त को हुआ था। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सभी लोग मौके पर रवाना हो गए। मृतक महिला अपनी दिल्ली निवासी दो बहनों के साथ शिव कथा सुनने गई थी। हादसे का पता लगने के बाद आसपास के लोगों के अलावा उनके रिश्तेदार भी नई बस्ती में घर पहुंच गए। थाना दक्षिण के मोहल्ला नई बस्ती निवासी मनोज गुप्ता की 40 वर्षीय पत्नी संगीता गुप्ता अपनी बहनों से मिलने के लिए दिल्ली गई थी। बहनों के आग्रह पर संगीता सिहोर मध्य प्रदेश में आयोजित प्रदीप मिश्रा की शिव कथा सुनने के लिए चली गई। जानकारी के अनुसार कथा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.