झांसी, मार्च 17 -- झांसी,संवाददाता भारतीय जनता पार्टी ने रविवार जिलाध्यक्षों के नामों का घोषणा कर दी। झांसी में प्रदीप पटेल को जिलाध्यक्ष ग्रामीण बनाया गया है। शीर्ष नेतृत्व ने जिला चुनाव अधिकारी एवं राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी के मोबाइल पर नाम भेजा था। प्रदीप पटेल वर्तमान में भाजपा के जिला महामंत्री पद पर थे। प्रदीप के जिलाध्यक्ष ग्रामीण बनाए जाने पर भाजपाईयों में खुशी की लहर दौड़ गई। फूल मालाओं से उनका भाजपाईयों ने स्वागत किया। हालांकि इस बीच जिलाध्यक्ष महानगर के नाम घोषित न होने से अटकलों का बाजार गर्म बना हुआ है। मऊरानीपुर के गढ़वा गांव के रहने वाले भाजपा नेता जगदीश प्रसाद के 47वर्षीय बेटे प्रदीप पटेल पिछले कई वर्षों से भाजपा में शामिल है। उनके पिता मऊरानीपुरे ब्लॉक उपाध्यक्ष रह चुके है। पिता की विरासत को आगे बढ़ाते हुए प्रदीप पटेल ने भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.