गाज़ियाबाद, दिसम्बर 9 -- गाज़ियाबाद। भाजपा ने गाजियाबाद निवासी प्रदीप चौहान, प्रीति चंद्रा राय और देवेंद्र गिरि को प्रांतीय परिषद का सदस्य चुना गया है। उनका मनोनयन प्रदेश चुनाव अधिकारी डॉ. महेंद्र नाथ पाण्डेय की संस्तुति पर किया गया है।। प्रांतीय परिषद के लिए इन तीन नामों की आधिकारिक घोषणा के बाद भाजपा महानगर में प्रसन्नता का माहौल देखने को मिला। महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने तीनों नवनियुक्त सदस्यों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। प्रदीप चौहान को मुरादनगर विधानसभा, प्रीति चंद्रा राय को शहर विधानसभा और देंवेंद्र गिरि को सहिबाबाद विधानसभा से चुना गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...