बलिया, दिसम्बर 23 -- बलिया। टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट प्रदीप कुमार वर्मा को वाराणसी जोन का सह अध्यक्ष नामित किया गया है। इस जोन में वाराणसी, बलिया, जौनपुर, मऊ, गाजीपुर, आजमगढ़, मिर्जापुर, सोनभद्र व चंदौली जिला आता है, इन जिलो में संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी एडवोकेट वर्मा को दी गई। उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपे जाने पर अधिवक्ताओं में खुशी है, सभी ने मंगलवार को माल्यार्पण कर व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर अधिवक्ता बद्रीनाथ पांडेय, रामगोपाल अग्रवाल, प्रदीप कुमार, विनोद वर्मा, संजय गुप्त, जनक पांडेय, प्रवीण पांडेय, अजय श्रीवास्तव, वंशज सहगल, आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.