गिरडीह, दिसम्बर 11 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। प्रदीप इलेक्ट्रिक के पचम्बा स्थित गोदाम से लाखों रुपए के चोरी किए गए वायरिंग के तार सहित आरोपी द्वारिका तिवारी को बेंगाबाद पुलिस ने बुधवार की शाम बसमता जामबाद से गिरफ्तार कर लिया। इस सिलसिले में प्रदीप इलेक्ट्रिक के प्रबंधक रुपक केडिया द्वारा बेंगाबाद थाना में शिकायत की गई थी। सूचना मिलने के बाद बेंगाबाद थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने इस मामले में तत्परता दिखाई और थाना प्रभारी एवं एसआई विजय मंडल ने सदल बल बसमता जामबाद में छापामारी की और द्वारिका तिवारी के घर से 17 बंडल वायरिंग का तार जब्त कर लिया। इसका 70 हजार रुपए अनुमानित मूल्य बताया जाता है। बताया गया कि अबतक गोदाम से लगभग 7-8 लाख रुपए के तार की चोरी हो चुकी है। बताया जाता है कि द्वारिका तिवारी पिछले कई माह से गोदाम में मजदूरी कर रहा था। ...