फिरोजाबाद, दिसम्बर 18 -- मोदी सरकार के खिलाफ भाजपा के जिला कार्यालय का घेराव करने से पहले ही पुलिस प्रशासन ने आधा दर्जन से अधिक वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं के हाउस अरेस्ट कर लिया। बाद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपने पार्टी के जिला कार्यालय पर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय की ओर जाने का प्रयास किया, तो पुलिस ने उन्हें रोक लिया। जिलाध्यक्ष सहित कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। काफी देर तक धरना प्रदर्शन चला रहा। गुरुवार को पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भाजपा के जिला कार्यालय का घेराव करते हुए प्रदर्शन करना था। लेकिन इससे पहले ही बुधवार की रात को पुलिस फोर्स ने कांग्रेस जिला अध्यक्ष रामनिवास सहित अनेक पदाधिकारियो को हाउस अरेस्ट कर लिया। जिसकी वजह से वह भाजपा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.