बाराबंकी, जून 9 -- असंद्रा। आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व हिन्दू राष्ट्र शक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह करणी सेना भारत के प्रदेश महामंत्री अभिनव सिंह ने रविवार को शुकुलन पुरवा गांव पहुंचे। कुछ दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में हुई घटना में मृत हुए मृतक के परिवारजनों से मुलाक़ात कर सबसे पहले उनको ढाढस बंधाया। मृतक सत्यम के पिता ने बेटे की हत्या करने का आरोप गांव के ही लोगों के ऊपर लगाते हुए स्थानीय थाने में मुक़दमा दर्ज कराया है। मुकदमे के बाद नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी और सुस्त पुलिस की कार्य प्रणाली से असंतोष व्यक्त करते हुए पूरे मामले पर हिन्दू राष्ट्र शक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह और करणी सेना के अभिनव सिंह ने नाराजगी व्यक्त की। मुलाकात करते हुए कहा कि अगर परिवार को न्याय नहीं मिला तो हम सभी विधानसभा का ...