बाराबंकी, फरवरी 16 -- बाराबंकी। वकीलों का जुलूस सड़क पर आते हुए पुलिस ने पटेल तिराहा से जाने वाले सभी मार्गों पर आवागमन रोक दिया था। जिससे जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। इसमें काफी लोग जाम में फंसे रहे। दोपहर करीब दो बजे अधिवक्ताओं का जुलूस सड़कों पर आया। जिसे देखते ही पुलिस अलर्ट हो गई। इस दौरान पुलिसन बस अड्डे से पटेल तिराहा की ओर आने वाले वाहनों को रोक दिया। उधर लखनऊ से आने वाले वाहनों को डीएम आवास के पहले ही रोका गया। जिला अस्पताल से लखनऊ की ओर जानेवाले वाहनों को रोका गया। जिससे पूरे शहर में जाम की स्थित हो गई। इससे लोगों को परेशानी भी उठानी पड़ी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...