दरभंगा, सितम्बर 27 -- दरभंगा। केंद्रीय संगीत नाटक अकादमी, दिल्ली और लनामिवि के पीजी संगीत व नाट्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में लनामिवि के जुबली हॉल में शुक्रवार को 'प्रातिज्ञ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें प्रदर्शन कला के क्षेत्र में विख्यात कलाकारों ने अपने अनुभवों को साझा किया। कलाकारों में मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सुप्रसिद्ध शास्त्रीय एवं उप शास्त्रीय गायिका विदुषी शुभ्रा गुहा (कोलकाता), सुप्रसिद्ध लोक गायक भरत सिंह भारती (भोजपुर) तथा नाट्य विधा के ख्यातिप्राप्त कलाकार सुमन कुमार (पटना) ने अपनी कलाओं से कला प्रेमियों का ज्ञानवर्धन किया। कार्यक्रम में संगीत नाटक अकादमी, दिल्ली के अधिकारी दीपक जोशी और प्रेम सिन्हा भी थे। लनामिवि के कुलपति प्रो. संजय कुमार चौधरी मुख्य अतिथि थे। उन्होंने इस आयोजन को विभागीय छात्र-छात्राओं और सम्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.