देहरादून, दिसम्बर 2 -- हरिद्वार। पुरानी पेंशन बहाली को लेकर दिल्ली के जंतर मंतर में हुए प्रदर्शन में पुलिस द्वारा तीन कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। इसके खिलाफ मंगलवार को ऋषि कुल आयुर्वेदिक चिकित्सालय परिसर में कर्मचारियों द्वारा विरोध एफआईआर की प्रतियां जलाई गई। विरोध प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों ने एफ आई आर वापस लेने की मांग भी की। विरोध प्रदर्शन मेंआयुर्वेद विश्वविद्यालय की कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष खेमानंद भट्ट, संगठन मंत्री विनोद कश्यप, सुरेंद्र सिंह, प्रबल सिंह, सुमंत पाल, ज्योति सिंह, राजपाल, नीमा, नेहा कंडवाल, उपासना, ममता, मीनाक्षी,संध्या रतूड़ी, समीर पांडे आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...