गाज़ियाबाद, दिसम्बर 18 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। भाजपा कार्यालय पर प्रदर्शन करने के प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत गुरुवार को कांग्रेसी जिला कार्यालय पर इकट्ठा हुए। फिर वहां से पूर्व जिलाध्यक्ष बिजेंद्र यादव और विनीत त्यागी के नेतृत्व में कार्यकर्ता भाजपा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए निकले, लेकिन बीच में ही उन्हें पुलिस ने रोक दिया। कांग्रेस का भाजपा कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन करने का कार्यक्रम तय था। इसको लेकर पुलिस ने गुरुवार सुबह ही जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा व महानगर अध्यक्ष वीर सिंह जाटव को हाउस अरेस्ट कर लिया। इसके बाद भी पुराना बस अड्डा स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेसी इकट्ठा हुए। यहां से पूर्व जिलाध्यक्ष बिजेंद्र यादव और विनीत त्यागी ने सभी कांग्रेसियों का नेतृत्व किया। इन दोनों के नेतृत्व में कांग्रेसी जिला कार्यालय से निकले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.