कोडरमा, फरवरी 11 -- कोडरमा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। डीएवी पब्लिक स्कूल में मंगलवार को वार्षिक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में डीएवी कोडरमा के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में कोडरमा विधायक डॉ. नीरा यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। मुख्य अतिथि डॉ. नीरा यादव ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ बच्चों के सर्वांगीण विकास में अत्यंत सहायक होती हैं। इससे विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और प्रस्तुतीकरण कौशल का विकास होता है। उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों की सराहना की। प्रदर्शनी में विज्ञान, गणित, हिंदी, संस्कृत, अंग्रेज़ी, कंप्यूटर, संगीत, सामाजिक विज्ञान, आर्ट एंड क्राफ्ट, कॉमर्स तथा फिजिकल एजुकेशन सहित विभिन्न विषयों के विद्यार्थियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.