गढ़वा, अप्रैल 21 -- कांडी। प्रखंड कार्यालय में सोमवार को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से तुलसी संस्कृति मंच के कलाकारों के द्वारा मेला एवं प्रदर्शनी सह गीत व नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम से पहले बीपीओ सोनू कुमार, प्रधान लिपिक अजीत कुमार, प्रखंड सहायक देवेंद्र कुमार, शिवकुमार राम ने संयुक्त रूप फीताकाट कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। लोगों को मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, बिरसा हरित ग्राम योजना, मुख्यमंत्री गाड़ी योजना, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए महिला सशक्तिकरण योजना के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में राजीव कुमार मिश्रा, मनीष कुमार ,बिजेंद्र मिश्रा, विकास मिश्रा, दीपक कुमार सहित अन्य कलाकार मौजूद थे।...