वाराणसी, जनवरी 10 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। काशी के ख्यातिलब्ध चित्रकार पं. वेदप्रकाश मिश्र की स्मृति में आयोजित चित्रकला कार्यशाला में तैयार चित्रों की प्रदर्शनी शनिवार को लगाई गई। अस्सी स्थित क्यूरिटिका फाउंडेशन एवं आर्ट गैलरी में प्रदर्शनी का आयोजन अभ्युदय संस्थान और आर्टिस्ट्री ऑफ़ वूमेन की ओर से किया गया। इस अवसर पर 'वेद जी एवं अतुल्य काशी' विषय पर परिचर्चा भी हुई। प्रदर्शनी का उद्घाटन डॉ. सुनील कुमार विश्वकर्मा, प्रो. मनीष अरोड़ा, डॉ. सुनील कुमार कुशवाहा, डॉ. शारदा सिंह तथा वनिता मिधा ने दीप जलाकर किया। चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लेने वाले 162 कलाकारों के द्वारा बनाए गए चित्र प्रदर्शित किए गए। इस अवसर पर अजय उपासनी, डॉ. सुजीत कुमार चौबे, डॉ. शशिकांत नाग, राणा शेरू सिंह, ब्रजराज त्रिपाठी, सुनीता सिंह, सीमा पाठक, शिवानी कुमारी, क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.