सुल्तानपुर, फरवरी 4 -- सुलतानपुर। राज्य भवन में आयोजित प्रादेशिक फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी में जिले के 125 किसानों की ओर से अपना उत्पाद भेजा गया है। किसानों के विभिन्न उत्पादों को लेकर उद्यान विभाग के अधिकारी प्रदर्शनी में शामिल करेंगे। तीन दिवसीय प्रदर्शनी में जिले के किसानों की ओर से भेजा गया उत्पाद स्टाल की शोभा बढ़ाएगा। वरिष्ठ उद्यान निरीक्षक पवन कुमार सिंह ने बताया कि पंजीकरण कराने वाले 125 किसानों की स्ट्राबेरी, जरवेरा, पपीता, एप्पल बेर, कद्दू, लौकी, बैगन, गोभी, मिर्च, टमाटर, थाईवान अमरुद,कलर्ड शिमला मिर्च, मशरूम, आदि उत्पाद शामिल हुए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...