प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 23 -- जेठवारा, हिन्दुस्तान संवाद। पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय में बुधवार को विद्यालय स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी लगी। इसमें कक्षा 6 से 12 तक के छात्र-छात्राओं ने विज्ञान, गणित और सामाजिक विज्ञान से संबंधित विषयों पर आधारित मॉडल प्रस्तुत किए। विज्ञान वर्ग में जल संरक्षण, ऊर्जा बचत, रेन वाटर हार्वेस्टिंग जैसे विषयों पर आधारित रचनात्मक मॉडल प्रस्तुत किए गए। गणित वर्ग में छात्रों ने थ्रीडी आकृति, ज्यामिति और गणनात्मक तकनीकों को सरल रूप में प्रस्तुत किया। सामाजिक विज्ञान वर्ग में प्राकृतिक खेती, बायोगैस प्लांट और पर्यावरण संरक्षण पर केंद्रित मॉडल आकर्षण का केंद्र रहे। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य लाल सिंह ने की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से नवाचार की भावना प्रबल होती है। प्रदर्शनी के दौरान प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.