लखनऊ, जनवरी 8 -- कैसरबाग स्थित राज्य ललित कला अकादमी में तीन दिवसीय चित्रकला प्रदर्शनी का उद्घाटन केंद्रीय नॉकोटिक्स ब्यूरो के सहायक नॉर्कोटिक्स आयुक्त एसके सिंह ने किया। प्रदर्शनी में करीब 150 उभरते और प्रतिष्ठित कलाकारों की कलाकृतियां प्रदर्शित की गई हैं। सृजन प्रदर्शिनी 10 जनवरी तक दर्शकों के लिए खुली रहेगी। इसमें विभिन्न स्कूल और कॉलेज के 150 से अधिक युवा कलाकारों की कलाकृतियां दर्शकों के देखने के लिए लगाई गई हैं। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने युवा चित्रकारों, कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। कहा कि प्रदर्शनी में लगी कलाकृतिओं और चित्रों को देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि युवा चित्रकारों ने अपने अंतर भावों को चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया है। इन चित्रों में कलाकारों की मेहनत और लगन स्पष्ट रूप से दिख रही है। कहा कि आज के ये कलाकार ठी...