लखनऊ, अप्रैल 9 -- -पार्टी मुख्यालय पर लगी प्रदर्शनी का प्रदेश अध्यक्ष-महामंत्री संगठन ने किया उद्घाटन लखनऊ, विशेष संवाददाता भाजपा के स्थापना दिवस अभियान के कार्यक्रमों की श्रृंखला में बुधवार को पार्टी के राज्य मुख्यालय पर भाजपा की विकास यात्रा आधारित प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ। इसका उद्घाटन प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी व महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने किया। इस प्रदर्शनी में जनसंघ से आरंभ हुई सियासी यात्रा और विश्व के सबसे बड़े राजनैतिक दल के रूप में सेवा-समर्पण के मूल मंत्र संग आगे बढ़ती भाजपा के सफर को दर्शाया गया है। कार्यकर्ताओं एवं जनता के अवलोकन के लिए लगाई गई प्रदर्शनी में जनसंघ की स्थापना, संगठन का संघर्ष, वैचारिक प्रतिबद्धता, आपातकाल की भयावहता, भाजपा की स्थापना, अटल बिहारी वाजपेयी का प्रधानमंत्री के रूप में कार्यकाल, प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.