अलीगढ़, दिसम्बर 4 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। जिला विज्ञान क्लब के तत्वावधान में नव प्रवर्तकों की प्रदर्शनी बुधवार को रतन प्रेम डीएवी बालिका इंटर कॉलेज के सभागार में आयोजित हुई। 200 प्रतिभागियों में सूक्ष्म निरीक्षण के आधार पर आठ नव प्रवर्तकों को चयनित किया गया मुख्य विकास अधिकारी योगेंद्र कुमार ने कहा कि असंगठित क्षेत्र में कार्य करने वाले किसान, मजदूर, शिल्पकार और मैकेनिक जैसे वास्तविक नव प्रवर्तकों को मंच मिलना अत्यंत आवश्यक है। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. पूरन सिंह ने नव प्रवर्तन को देश की उन्नति का आधार बताते हुए युवाओं को नई सोच के लिए प्रोत्साहित किया। निर्णायक सदस्य बृजेश दीक्षित ने कृषि और संबंधित क्षेत्रों में नवाचार की अपार संभावनाओं पर प्रकाश डाला। वहीं डॉ. विकास मिश्रा ने किसानों और प्रतिभागियों को व्यावहारिक नव प्रवर्तन की ज...