लखनऊ, फरवरी 14 -- लखनऊ। राजकीय इंटर कॉलेज निशातगंज में शनिवार को प्रदर्शनी और शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित हुई। कक्षा छह, सात व आठ के बच्चों के रोबोटिक्स लैब में मॉडल शो केस किये। अमेरिकन इंडिया फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से आयोजित कार्यशाला में छात्रों ने वैज्ञानिक, मानसिक एवं समस्या का माडल प्रस्तुत कर स्टेम लैब में प्रतिभा एवं कौशल को मूर्त रूप में प्रस्तुत किया। स्कूल के प्रधानाचार्य सौरभ प्रताप सिंह ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया और आर्कषक मॉडल बनाने वाले बच्चों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर उप प्रधानाचार्य कमलेश चौहान, सत्यम शिवम सुंदरम, मंजू यादव, आभा रानी चौहान, अंजलि,रिजवान अली, प्रमेंद्र सिंह आदि ने मॉडल का अवलोकन कर बच्चों की प्रतिभा को सराहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...