प्रयागराज, अप्रैल 19 -- क्षेत्रीय पुरातत्व इकाई व क्षेत्रीय अभिलेखागार की ओर से हमारी विरासत विषय पर आयोजित दो दिवसीय छायाचित्र व अभिलेख प्रदर्शनी का शनिवार को समापन हुआ। इस अवसर पर उप्र की विरासत पर केंद्रित क्विज प्रतियोगिता हुई। इविवि व उसके संघटक कॉलेजों के कुल 75 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी अपराजिता सिंह ने सभी प्रतिभागियों को टी शर्ट, टोपी, डायरी व प्रमाणपत्र देकर पुरस्कृत किया। इस मौके पर क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी डॉ. सुभाष चंद्र यादव, प्रभारी क्षेत्रीय अभिलेखागार गुलाम सरवर, प्राविधिक सहायक राकेश कुमार वर्मा, अश्विनी कुमार पटेल, गोपीनाथ, अजय दुबे, शैलेंद्र यादव, निर्भय प्रजापति आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.