नई दिल्ली, मार्च 17 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता वक्फ संशोधन विधेयक 2024 के खिलाफ ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (एआईएमपीएलबी) के साथ कई राजनीति संगठनों ने सोमवार को जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया। यहां बड़ी संख्या में राजनीति दलों के समर्थक व मुस्लिम संगठनों के लोग शामिल हुए। जंतर मंतर पर आयोजित सभा में आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि यह कानून वक्फ संपत्तियों की रक्षा के लिए नहीं, बल्कि कब्रिस्तानों, खानकाहों और दरगाहों को छीनने के लिए लाया गया है। उन्होंने कहा कि हमारा काम विरोध करना है क्योंकि यह विधेयक असंवैधानिक है। यह वक्फ संपत्तियों को बचाने के लिए नहीं, बल्कि उन्हें खत्म करने के लिए लाया गया है। उनकी नीयत ठीक नहीं है, वे देश में दूरियां बढ़ाना चाहते हैं। अगर चंद्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.