औरंगाबाद, नवम्बर 22 -- दाउदनगर के संसा गांव में भाकपा के वरिष्ठ नेता शकलदेव चौधरी की स्मृति में प्रथम स्मृति दिवस आयोजित किया गया। प्रखंड सचिव चन्द्रमा पासवान ने उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण किया। स्मृति दिवस में नगर सचिव बिरजू चौधरी, किसान महासभा के जिला सचिव कामता प्रसाद यादव, मीणा सिंह, अलकारी देवी, सुरेश राम, इंद्रजीत सिंह, परशुराम सिंह, चन्दन पासवान, उमेश राम, बबन पासवान, सुनील चौधरी, राहुल कुमार, दीपक चौधरी, जयनंदन राम, राजेश कुमार मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...