भागलपुर, जनवरी 21 -- प्रखंड स्तरीय निपुण टीएलएम मेला शहर स्थित शांति देवी मुरारका कन्या मध्य विद्यालय में मंगलवार को आयोजित हुआ। जिसका उद्घाटन बीईओ रेखा भारती ने किया। निर्णायक मंडल में सुनिल कुमार गुप्ता, प्रदीप झा, भावानंद सिंह एवं सदाशिव कुमार थे। निर्णायक मंडल में शामिल सुनील गुप्ता ने बताया, संकुल स्तर पर टीएलएम मेला में चयनित विषयों में सभी यूसीआरसी से चयनित अलग-अलग प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले शिक्षक-शिक्षिका अपने-अपने विषयवार टीएलएम मेला में प्रदर्शनी किया। प्रथम स्थान पाने वाले शिक्षक एवं शिक्षिका जिला स्तर पर आयोजित होने वाले टीएलएम मेला में भाग लेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...