गिरडीह, अगस्त 31 -- डुमरी, प्रतिनिधि। पारसनाथ कॉलेज इसरी में शनिवार को 4 वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम सत्र 2025-29 के प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन सह ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को कॉलेज की शैक्षणिक व्यवस्था, पाठ्यक्रम सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों, नियम-कानून एवं उपलब्ध अवसरों से परिचित कराना था। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्र गान के साथ हुई। तत्पश्चात कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार मिश्र ने विद्यार्थियों से कहा कि यह जीवन का नया अध्याय है जहा अनुशासन, लगन और सकारात्मक सोच के साथ शिक्षा ग्रहण करने से सफलता निश्चित है। उन्होंने विद्यार्थियों को कॉलेज की विभिन्न शैक्षणिक एवं अन्य गतिविधियों के साथ-साथ खेल, सांस्कृतिक व सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करने के लिए प्रेरित किया। वही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.