रायबरेली, दिसम्बर 15 -- रायबरेली। प्रथम सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री बैजनाथ कुरील बाबू के 105 वें जन्म दिवस पर उनके अनुयायियों द्वारा फल, मिष्ठान वितरण कर मनाया गया सामाजिक एकता कार्यक्रम। स्व.बैजनाथ कुरील एंव राम दुलारे स्मृति सेवा संस्थान एंव विश्व दलित परिषद के संयुक्त तत्वाधान में सुपर मार्केट पुलिस चौकी स्थित प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर राहगीरों को फल, मिष्ठान वितरण कर सामाजिक वैचारिक संगोष्ठी कर सामाजिक एकता के रूप में मनाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...