अलीगढ़, दिसम्बर 27 -- अलीगढ़, संवाददाता। ज्वालापुरी में शिवदुर्गा मंदिर में शुक्रवार को शिव महापुराण की कथा शुरू हो गई। पहले दिन व्यास सोनू गोस्वामी ने श्री शिव महापुराण की कथा के महत्व का वर्णन किया। उन्होंने प्रथम शिवलिंग के प्रकट होने की कथा और पशुपतिनाथ के व्रत का महत्व बताया। इस दौरान आचार्य हेमंत शास्त्री, नारायण दत्त शर्मा, प्रदीप वैश्य, नरेंद्र कुमार गुप्ता, चंपाराम शर्मा, एमपी भारद्वाज आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...