हाजीपुर, जनवरी 15 -- हाजीपुर । संवाद सूत्र प्रथम राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी में बिहार राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए वैशाली जिले के 22 सदस्यीय स्काउट-गाइड दल ने ऐतिहासिक सहभागिता निभाई। जंबूरी से लौटने पर आज गुरुवार को हाजीपुर में स्काउट-गाइड दल का भव्य एवं उत्साहपूर्ण स्वागत किया गया। इस राष्ट्रीय स्तर के जंबूरी कार्यक्रम में वैशाली जिले की ओर से जिला संगठन आयुक्त ऋतुराज के नेतृत्व में दल ने भाग लिया। दल का मार्गदर्शन स्काउट कंटिजेंट लीडर जितेश कुमार एवं गाइड कंटिजेंट लीडर निशि चंद्रवंशी ने किया। जंबूरी के दौरान जिले के रोवर-रेंजरों ने विभिन्न राष्ट्रीय गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाई, जिनमें प्रमुख रूप से मार्च फास्ट एवं कलर पार्टी, राष्ट्रीय स्तर की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, बिहार की सांस्कृतिक विरासत पर आधारित प्रदर्शनी, झांकी, न...