बांदा, दिसम्बर 3 -- बांदा। संवाददाता प्रथम राष्ट्रपति व संविधान निर्मात्री सभा के अध्यक्ष डा.राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर कांग्रेस कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। उनके चित्र पर पदाधिकारियों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। तीन दिसंबर 1884 में जन्में डा.राजेंद्र प्रसाद देश के प्रथम राष्ट्रपति एवं दो बार राष्ट्रपति रहे। डा.साहब के चित्र पर पदाधिकारियों ने पदाधिकारियों ने माल्यार्पण किया। कार्यक्रम में डा.केपी सेन, धीरेंद्रउर्फ धीरू पांडेय, शब्बीर सौदागर, दिनेश गुप्ता, लल्लू प्रजापति, रफतखान गोगा, अलीबक्स, दिनेश मिश्र, सुखदेव गांधी, शिवबली सिंह आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...