बेगुसराय, जनवरी 31 -- तेघड़ा, निजप्रतिनिधि। आधुनिक बिहार के निर्माता, बिहार केसरी श्रीकृष्ण सिंह की पुण्य तिथि कांग्रेस भवन में मनाया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित किए। प्रखंड अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री का सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जन-सेवा के लिए समर्पित रहा। स्वाधीनता प्राप्ति के बाद बिहार के नवनिर्माण में उनके योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता है। नगर अध्यक्ष रंधीर मिश्रा ने कहा कि गांधी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत पर वे चलते हुए विकास को आगे बढ़ाया। मौके पर राजेश कुमार श्रवण, सरोज कुमार पासवान, रामबाबू साह, रौशन कुमार, जिवेश सिंह, राजेन्द्र सिंह, पप्पू यादव, श्रीराम सिंह, रामाधार सिंह, पंकज सिंह, कुमोद कुमार, उदय सिंह आदि लोगों ने अपनी बात रखी और श्रद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.