देवरिया, मार्च 10 -- देवरिया, निज संवाददाता। भारत की प्रथम महिला शिक्षक सावित्री बाई फुले को उनके परिनिर्वाण दिवस पर रामपुर कारखाना विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत डुमरी स्थित सपा जनसंपर्क कार्यालय पर श्रद्धांजलि दिया गया। इसमें समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रवक्ता चंद्रभूषण सिंह यादव ने कहा कि पिछड़े, उपेक्षित वर्ग की माली जाति में जन्मी सावित्री बाई फुले पहले खुद पढ़ीं फिर स्त्री शिक्षा के लिए खुद को समर्पित कर दिया। ज्योतिवा फुले ने जब सावित्री बाई फुले को पढ़ा कर स्कूल खोला और बच्चियों को पढ़ाना शुरू किया तो तूफान मच गया। बावजूद उन्होंने स्त्रियों को शिक्षित करने का बीड़ा उठाये रखा और हिम्मत नहीं हारी। सावित्री बाई फुले ने पूरे देश में महिला शिक्षा का अलख जगाया। करने वालो में रामप्यारे यादव, नाजिर अंसारी, सुरेश नारायण सिंह, इंद्रासन यादव, अनिल गुड्ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.