कानपुर, जनवरी 31 -- कानपुर। रामादेवी स्थित एक गेस्ट हाउस परिसर में शनिवार को प्रथम पैरा डार्ट्स राष्ट्रीय चैंपियनशिप शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना रहे। विभिन्न राज्यों से आए 120 दिव्यांग खिलाड़ियों ने पूरे आत्मविश्वास, उत्साह और खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लेकर आयोजन को यादगार बना दिया। आयोजन सचिव महेंद्र सिंह व अध्यक्ष अंकुर गुप्ता ने बताया कि चैंपियनशिप का उद्देश्य दिव्यांग खिलाड़ियों को राष्ट्रीय मंच उपलब्ध कराना है। साथ ही, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मलेशिया में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने का सुनहरा अवसर भी प्रदान किया जाएगा। शुभारंभ समारोह में 20 दिव्यांग मॉडलों ने फैशन शो की प्रस्तुति दी। ब्लाइंड स्कूल व दीपिका चाइल्ड सेंटर के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक संध्या में दर्शकों...