फतेहपुर, फरवरी 20 -- फतेहपुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित बोर्ड परीक्षाओं के तीसरे दिन शुक्रवार को हाईस्कूल में सामाजिक विज्ञान तो द्वितीय पाली में इंटर की अंग्रेजी विषय की परीक्षा कराई गई। प्रथम पाली में 1869 एवं द्वितीय पाली में 1174 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। प्रथम पाली इंटरमीडिएट के कृषि विषय की भी परीक्षा आयोजित हुई। परीक्षा केंद्रों पर नकल रोकने के लिए कड़े प्रबंध किए थे और सचल दस्तों ने निरंतर निगरानी बनाए रखी। सुबह की पाली में सभी 117 परीक्षा केन्द्रों में परीक्षा आयोजित की गई। हाईस्कूल में सामाजिक विज्ञान की परीक्षा में पंजीकृत 36701 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 34847 ने परीक्षा दी, जबकि 1854 परीक्षार्थियों की अनुपस्थिति दर्ज की गई। इसी पाली में इंटरमीडियट की कृषि शस्य विज्ञान का प्रथम प्रश्नपत्र एवं छठ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.