पीलीभीत, अक्टूबर 5 -- पीलीभीत, वरिष्ठ संवाददाता। श्री रामलीला महोत्सव संचालन समिति की देखरेख में श्री राम राज्याभिषेक लीला का मंचन किया गया। परमठ मंदिर पर श्री राम राज्याभिषेक की लीला का सजीव मनमोहक मंचन ने सभी को रोमांचित कर दिया। प्रभु राम का अयोध्या पहुंचने पर सभी नगरवासियों ने भव्य स्वागत किया। कुलगुरू वशिष्ठ प्रभु राम के राज्याभिषेक की बात कहते हैं। यह खबर सुन सभी नगरवासी प्रसन्न हो उठे। सभी नदियों का जल मंगाकर कुलगुरु वशिष्ठ प्रभु राम का स्नान कराने के पश्चात शुभ मुहूर्त और लग्न में वेद मंत्रोच्चार पूर्ण उनका राज्याभिषेक करते हैं। प्रथम तिलक वशिष्ठ मुनि कीन्हा। पुनि सब विप्रह्न आयुस दीन्हा।। वशिष्ठ मुनि प्रभु राम का तिलक करते हैं बाद में अन्य ब्राह्मण लोग तिलक करते हैं। माताएं राजसिंहासन पर प्रभु राम को देख अत्यंत हर्षित हो उठीं। दे...