बहराइच, जनवरी 10 -- बहराइच। तीरन्दाजी, एथलेटिक्स, फुटबाल, हॉकी, तैराकी, भारोत्तोलन, कुश्ती खेलों के लिए छत्तीसगढ़ में आयोजित होने वाली प्रथम खेलो इण्डिया ट्रायल्स गेम्स हेतु प्रदेश के 03 जनपदों में 13 जनवरी 2026 को चयन/ट्रायल्स का आयोजन किया जा रहा है। ओपन आयु वर्ग में आयोजित चयन/ट्रायल्स में इच्छुक खिलाड़ी स्वयं के व्यय पर भाग ले सकते हैं। क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि तीरन्दाजी के लिए सोनभद्र, एथलेटिक्स व कुश्ती के लिए मिर्ज़ापुर, फुटबाल, हॉकी, तैराकी, भारोत्तोलन के लिए वाराणसी में प्रदेश स्तरीय चयन ट्रायल्स का आयोजन प्रस्तावित है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...