अररिया, जनवरी 29 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि कोशी प्रादेशिक क्रिकेट संघ और नेपाल क्रिकेट फाउंडेशन के आयोजन में विराटनगर स्थित में आयोजित प्रथम कोशी एलीट कप क्रिकेट प्रतियोगिता में मोरंग ने जीत हासिल करते हुए फाइनल में पहुंच गया है। गुरुवार को हुए मैच में मोरंग ने झापा को चार विकेट से हराकर समूह विजेता के रूप में फाइनल में जगह बनाई। मोरंग ने अपने खेले गए दोनों मैच जीतकर चार अंकों के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया है, जबकि झापा दूसरे और सुनसरी तीसरे स्थान पर है। शुक्रवार को झापा और सुनसरी के बीच होने वाले मैच के विजेता से शनिवार को मोरंग फाइनल मुकाबला खेलेगा। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए झापा की टीम निर्धारित 43 ओवर के खेल में 33.1 ओवर में सभी विकेट गंवाकर मात्र 84 रन का छोटा स्कोर बना सकी। 85 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मोरंग ने 30...