आजमगढ़, जून 18 -- आजमगढ़, संवाददाता।जिलाधिकारी रविंद्र कुमार द्वितीय ने कहा कि माह के प्रथम एवं तृतीय शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाएगा। संपूर्ण समाधान दिवस के दिन यदि सार्वजनिक अवकाश पड़ता है तो अगले कार्य दिवस में आयोजित किया जाएगा। जिलाधिकारी ने अपनी अध्यक्षता में तहसीलों मेंआयोजित होने वाले संपूर्ण समाधान दिवस के निर्धारित कार्यक्रम की तिथिवार सूची जारी की है। जिसमें 5 जुलाई को तहसील बूढ़नपुर, 19 जुलाई को मेंहनगर, 2 अगस्त को सगड़ी, 16 अगस्त को लालगंज, 6 सितंबर को फूलपुर, 20 सितंबर को निजामाबाद, 4 अक्तूबर को सदर, 18 अक्तूबर को मार्टीनगंज, 1 नवंबर को बूढ़नपुर, 15 नवंबर को मेंहनगर, 6 दिसंबर को सगड़ी एवं 20 दिसंबर को तहसील लालगंज में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया जाएगा। इसी प्रकार अपर जिलाधिकारी प्रशासन, अपर जिलाधिकारी वित्त ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.