सीवान, दिसम्बर 3 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के औचक निरीक्षण के दौरान मंगलवार को डीएम डॉ. आदित्य प्रकाश ने अभिकरण के सभी कोषांगों के कार्यालय में जाकर निरीक्षण किया। डीएम ने निरीक्षण के बाद सभी पदाधिकारी व कर्मियों के साथ कार्यों की समीक्षा विकास आयुक्त कार्यालय कक्ष में की। इस दौरान सभी पदाधिकारी व कर्मी को समय से कार्यालय आने व समय से कार्यालय से जाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अनुशासनहीनता कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीएम ने कार्यालय में कार्य व संस्कृति के अनुसार कार्यालय में आए सभी पत्रों को आगत पंजी में चढ़ाकर संबंधित कोषांगों को भेजने का निर्देश दिया। कहा कि प्रधान सहायक प्रत्येक शनिवार को पूरे सप्ताह में आएं पत्रों की समीक्षा करेंगे। समीक्षा में किन-किन पत्रों का निष्पादन हुआ व कितने पत्र पेंडिं...