रिषिकेष, फरवरी 4 -- राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह-2026 के तहत बुधवार को विभिन्न जगहों पर जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें परिवहन विभाग के अधिकारियों द्वारा छात्र-छात्राओं और आम लोगों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया गया। तपोवन स्थित स्वामी शिवानंद मेमोरियल सरकारी इंटरमीडिएट कॉलेज में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन ऋषिकेश रश्मि पंत ने कहा कि वाहन चलाते समय हेलमेट, सीट बेल्ट का प्रयोग करना चाहिए। यही नहीं वाहन चलाते समय ने तो मोबाइल का प्रयोग करें और न ही गलत लेन में चलें। पैदल चलते समय भी हमें अपनी साइड, क्रॉसिंग आदि को ध्यान में रखना चाहिए। क्विज में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा इस दौरान सड़क सुरक्षा जागरूकता पर क्विज हुई, जिसमें देवांश, रवि, ज्योति, जयदेव, शुभम, शिवा विजयी रहे। सभी विजेताओं को एआरटीओ रश्मि पंत द्वारा सम्मानित किया गया। वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.