शाहजहांपुर, नवम्बर 28 -- शाहजहांपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी और डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशन में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत जनपद में मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन और पारदर्शी बनाने के लिए व्यापक कार्य जारी है। इस प्रक्रिया में सभी मतदाता अपने-अपने बीएलओ के पास पहुंचकर गणना प्रपत्र भरने और डिजिटाइजेशन हेतु फीडिंग कराने में सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं। बीएलओ द्वारा प्रपत्रों का वितरण, संग्रहण और डिजिटाइजेशन कार्य किया जा रहा है। इस दौरान मतदाताओं को प्रत्येक विवरण को सही और ध्यानपूर्वक भरने की सलाह दी जा रही है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि प्रक्रिया में पारदर्शिता और शुद्धता बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। किसी भी प्रकार की त्रुटि न हो और सभी पात्र मतदाता सूची में शामिल हों, इस बात का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। उन्होंन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.